क्या आपको महीनों पहले हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 13:57

Heart Attack Sign: हार्ट अटैक ठीक 1 महीना पहले देता है अपने आने की खबर, दिखे ये 12 संकेत तो हो जाएं अलर्ट
हार्ट अटैक (Heart Attack) आज के समय की सबसे आम मौत का कारण बन चुकी है। लोगों की माने तो यह हार्ट अटैक एक अचानक घटने वाली घटना है। लेकिन आम राय के विपरीत, दिल का दौरा पड़ने की शुरुआत अक्सर एक झटके के साथ होती है, अचानक किसी विस्फोट की तरह नहीं। दरअसल, हार्ट अटैक के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं। हाल ही में 500 से अधिक महिलाओं के पर हुए एक स्टडी के अनुसार हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले से ही शरीर वार्निंग साइन देने लगता है।

​क्या है स्टडी

जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले से ही इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। रिसर्च में 500 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया था जो दिल का दौरा पड़ने से बच गई थीं। कुल प्रतिभागियों में से 95 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने देखा कि उनके दिल के दौरे से एक महीने पहले से ही शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे रहें थे। जहां 71 प्रतिशत ने थकान को एक सामान्य लक्षण बताया, वहीं 48 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें नींद से संबंधित समस्याएं हुई। कुछ महिलाओं ने सीने में दर्द भी, छाती में दबाव, दर्द या जकड़न का अनुभव करने की भी बात कहीं।
​हार्ट अटैक के लक्षण

थकान
नींद की दिक्कत
खट्टी डकार
चिंता
दिल की धड़कन तेज होना
हाथ में कमजोरी/भारी
सोच या याददाश्त में बदलाव
दृष्टि परिवर्तन
भूख में कमी
हाथ पैर में झुनझुनी
रात में सांस लेने में कठिनाई

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info